Mradhubhashi
Search
Close this search box.

अतिथि देवो भवः की उड़ाई धज्जियां, जापानी महिला को गलत तरीके से रंग लगाया, सिर पर फोड़ा अंडा, शर्मनाक वीडियो वायरल

होली के दौरान दिल्ली में एक जापानी महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल हो रहा है। दुर्व्यवहार के बाद जापान की रहने वाली महिला ने भारत छोड़ दिया है। दरअसल होली के मौके पर लड़कों के एक ग्रुप ने भारत घूमने आई जापानी महिला को जबरन रंग लगाया था और उसके साथ बदसलूकी की थी। पुलिस के मुताबिक महिला जापानी पर्यटक है जो राष्ट्रीय राजधानी के पहाड़गंज में रह रही थी और अब बांग्लादेश चली गई है। उधर, दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है। मामला राष्ट्रीय राजधानी के पहाड़गंज इलाके का है। देखिए सोशल मीडिया पर वायरल जापानी महिला को गलत तरीके से रंग लगाने का वीडियो.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन को पकड़ लिया है। वीडियो में पुरुषों के एक ग्रुप को जापानी महिला को रंग लगाते हुए दिखाया गया है, जो इस दौरान काफी असहज दिख रही है। वीडियो में एक आदमी को उसके सिर पर अंडा फोड़ते हुए भी दिख रहा है। पुलिस ने कहा कि पकड़े गए लड़कों पर डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

जापानी महिला हुई असहज

वीडियो में पुरुषों के एक ग्रुप को जापानी महिला को रंग लगाते हुए दिखाया गया है, जो इस दौरान काफी असहज दिख रही है। वीडियो में एक आदमी को उसके सिर पर अंडा फोड़ते हुए भी दिख रहा है। पुलिस ने कहा कि पकड़े गए लड़कों पर डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। तीनों पास के पहाड़गंज इलाके के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट