Mradhubhashi
Search
Close this search box.

भाजपा के ई चिंतन प्रशिक्षण में जयभान सिंह पवैया ने कही यह बड़ी बात

भाजपा बैठक

झाबुआ. मध्यप्रदेश भाजपा संगठन के आहवान पर जिला भाजपा का ई चिंतन प्रशिक्षण वर्ग झाबुआ के अम्बा पेलेस में आयोजित किया गया। बैठक में वर्चुअल के माध्यम से जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री शामिल हुए।

प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने मोदी सरकार के बेमिशाल सात साल की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री द्वारा देश हित में देश की जनता के लिए बैंक खाते, आयुष्मान कार्ड, राम मंदिर, तीन तलाक,   आतंकवाद पर जिरो टालरेंस, जीएसटी, सवर्ण आरक्षण और भारत की अंर्तराष्ट्रीय पहचान आदि विषयों पर कायकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में जिले से आए कायकर्ताओं के लिए जिला भाजपा द्वारा अल्पाहार भोजन पानी का समुचित प्रबंध जिला भाजपा द्वारा किया गया। वर्चुअल मिटिंग के पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक द्वारा उपस्थित कायकर्ताओं को वर्चुअल मिटिंग से समझने एवं सिखने का संदेश दिया। पहली वर्चुअल मिटिंग में जिले के 150 से अधिक कायकर्ताओं ने प्रदेश पदाधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। यह जानकारी जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने दी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट