Mradhubhashi
Search
Close this search box.

ISRO EOS-03: इसरो को लगा झटका, इस वजह से EOS-3 सैटेलाइट लॉन्चिंग मिशन हुआ फेल

ISRO EOS-03: ISRO के अभियान को उस वक्त धक्का लगा जब उसका उपग्रह ईओएस-03 का प्रक्षेपण अभियान फेल हो गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष से धरती पर निगाह रखने के लिए श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आज सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर जीएसएलवी-एफ 10 का प्रक्षेपण किया लेकिन क्रायोजेनिक इंजन में आई तकनीकी खराबी की वजह से यह मिशन फेल हो गया।

14 सफल मिशन के बाद हुआ फेल

इसरो अध्यक्ष के सिवन ने कहा कि इस प्रक्षेपण से भारत को काफी फायदा मिलने वाला था। उपग्रह ईओएस-03 के प्रक्षेपण की 26 घंटे की उल्टी गिनती श्रीहरिकोटा में बुधवार को शुरू हुई थी। 2017 के बाद से किसी भारतीय अंतरिक्ष प्रक्षेपण में यह पहली असफलता है। इससे पहले इसरो 14 मिशन सफलतापूर्वक संपन्न कर चुका है। इसरो ने फरवरी में ब्राजील के भू-अवलोकन उपग्रह एमेजोनिया-1 और 18 अन्य छोटे उपग्रहों का प्रक्षेपण किया था। इसके बाद इसरो का यह दूसरा प्रक्षेपण था।

आखिरी स्टेज में आई दिक्कत

इसरो ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक सफलता मिलने के बाद आखिरी में क्रायोजेनिक इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई और इसरो को आंकड़ें मिलने बंद हो गए। इसके बाद इसरो ने मिशन के फेल होने की घोषणा कर दी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट