Mradhubhashi
Search
Close this search box.

IPL-2023 : CSk ने RCB को 8 रन से हराया

IPL-2023 CSk ने RCB को 8 रन से हराया

नई दिल्ली। IPL-2023 के रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (csk) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर (RCB) को 10 रन से हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु 8 विकेट पर 218 रन ही बना सकी।

IPL-2023 चेन्नई के मथीशा पथिराना ने आखिरी ओवर में 19 रन डिफेंड किए। उन्होंने ओवर में 10 ही रन दिए और एक विकेट भी ले लिया। उरङ से डेवोन कॉन्वे ने 83 और शिवम दुबे ने 52 रन बनाए। वहीं बेंगलुरु से ग्लेन मैक्सवेल 76 और फाफ डु प्लेसिस ने 62 रन बनाए।
बेंगलुरु के 2 ओवर में 2 विकेट गंवाने के बाद मैदान में उतरे ग्लेन मैक्सवेल ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ विस्फोटक बैटिंग की ग्लेन मैक्सवेल 36 बॉल में 76 रन बनाए, वहीं डु प्लेसिस के साथ 61 गेंदों पर 126 रन जोड़े।

IPL-2023 चेन्नई की तरफ से दुबे और कॉन्वे मारी 50
IPL-2023 चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 226 रन बना लिए हैं। ओपनर डेवोन कॉन्वे (45 बॉल पर 83 रन) और शिवम दुबे (27 बॉल पर 52 रन) तूफानी अर्धशतक जमाए। इन दोनों के अलावा, अजिंक्या रहाणे ने 20 बॉल पर 37 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड 3 रन ही बना सके। बेंगलुरु की ओर से वेन पार्नेल, विजयकुमार वैशाख, मोहम्मद सिराज, वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल और ग्लेन मैक्सवेल को एक-एक विकेट मिला। 10वें ओवर में अजिंक्य रहाणे के आउट हो जाने के बाद शिवम दुबे क्रीज पर आए। उन्होंने डेवोन कॉन्वे का साथ दिया। दोनों ने मिलकर 37 गेंदों पर 80 रन जोड़े। दुबे ने साझेदारी में 45 और कॉन्वे ने 34 रन बनाए।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट