Mradhubhashi
Search
Close this search box.

IPL 2021, RCB vs MI Playing XI: आज होगी बैंगलोर और मुंबई की मैदानी टक्कर

IPL की पिच पर आज भारत के मौजूदा T20 कप्तान की टक्कर भावी T20 कप्तान की टीम से होने वाली है।

दुबई में दांव पर होगी जीत और आज आमने सामने होंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा। IPL का पहला हाफ इन दो कप्तानों की टीमों के लिए जितना अच्छा बीता था, दूसरे हाफ की शुरुआत उतनी ही निराशाजनक रही है। IPL में आज होने वाली टक्कर इन दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले हुई टक्कर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया था। हालांकि पिछली 5 भिड़ंत का आंकड़ा मुंबई इंडियंस के साथ है।

मुंबई इंडियंस उसमें 3-2 से आगे हैं। इस दौरान RCB न एक मैच टाई होने पर उसे सुपर ओवर में जीता था। IPL की पिच पर कुल मिलाकर ये दोनों टीमें 30 बार टकरा चुकी हैं। इनमें 19 बार रोहित की मुंबई इंडियंस जीती है जबकि 11 बार विराट की RCB ने बाजी मारी है।

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दम की बात करें तो दोनों की ही ताकत उसके कप्तान हैं। ये दोनों ही IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट कोहली इस लीग में 6000 रन का आंकड़ा पार करने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। वहीं, रोहित शर्मा भी रनबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 5513 रन बनाए हैं। इसके अलावा दोनों ही टीमों के कप्तान ओपनिंग भी करते हैं, यानी टीम को बेहतर शुरुआत दिलवाने की जिम्मेदारी भी इन्हीं के कंधों पर होगी।

देखा जाए तो दोनों टीमों में काफी कुछ मेल खाता है, जिससे पता चलता है कि दमखम एक समान ही है। दोनों ही टीमों का ओपनिंग कॉम्बिनेशन लेफ्ट राइट वाला है। RCB के पास विराट का साथ देने को पडिक्कल हैं तो मुंबई इंडियंस में बाएं हाथ के डिकॉक रोहित के साथ ओपन करेंगे। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में जान फूंकने को अगर RCB के पास मैक्सवेल और डिविलियर्स जैसे योद्धा होंगे तो मुंबई के कैंप में कायरन पोलार्ड होंगे। हालांकि, सूर्यकुमार यादव और इशान किशन का खराब फॉर्म रोहित शर्मा के लिए थोड़ा चिंता का विषय जरूर है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट