Mradhubhashi
Search
Close this search box.

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराया, जानिए मैच से जुड़ी खास बातें

IPL 2021: शुक्रवार को IPL 2021 में दो मैच खेले गए। पहला मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच और दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। पहले मैच में मुंबई इंडियंस और दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की।

क्विंटन डीकॉक 70 रन बनाकर रहे नॉटआउट

शुक्रवार को IPL 2021 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने एकतरफा जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस गंवाकर मुंबई इंडियंस को 172 रन का टॉरगेट दिया था, जिसे कप्तान रोहित की टीम ने नौ गेंद पहले ही आसानी से हासिल कर लिया। क्विंटन डीकॉक 70 रन बनाकर नॉटआउट रहे वहीं कीरोन पोलार्ड ने भी 8 गेंद में 16 रन की धुंआधार नाबाद पारी खेली। मुंबई के कीरोन पोलार्ड ने फैन्स का काफी मनोरंजन किया।

पृथ्वी साव ने बनाए 82

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने आईपीएल 2021 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पर शानदार जीत दर्ज की। दिल्ली ने कोलकाता को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में कोलकाता ने 155 रन का टॉरगेट दिल्ली कैपिटल्स को दिया था, जिसे दिल्ली ने 16.3 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हरा दिया। ओपनर पृथ्वी साव ने 82 और शिखर धवन ने 46 रनों की दमदार पारी खेली।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट