Mradhubhashi
Search
Close this search box.

शासकीय गोदामों के बजाय व्यापारीयों के गोदामों में खाद पहुंचा रही भाजपा- पूर्व मंत्री गोविंद सिंह

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने भाजपा सरकार पर विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बड़ा हमला बोला है।

डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश के किसान और आम जनता भाजपा सरकार और व्यापारियों के बीच सांठगांठ होने से परेशान है। उन्होंने कहा कि शासकीय सोसाइटी को कमलनाथ सरकार ने 80% खाद देने और आम व्यापारियों को 20% खाद देने के लिए नियम लगाया था लेकिन भाजपा सरकार ने उसे हटा दिया है। डॉ गोविंद सिंह ने कहा भाजपा ने शासकीय गोदामों बजाएं सीधे व्यापारियों के गोदाम खाद्य से फुल कर दिए। डॉक्टर गोविंद सिंह ने बड़ा आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की वजह से ही प्रदेश में खाद का संकट आया।

मृदुभाषी के लिए मोहम्मद ताहिर की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट