सारंगपुर। सारंगपुर के बस स्टैंड के नजदीक पं. दीनदयालय चौराहे पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर अज्ञात शरारती तत्वों ने स्याही फेंक दी। घटना से आहत भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल अध्यक्ष पंकज पालीवाल के नेतृत्व में प्रतिमा पर स्याही फेंकने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों का पता लगाने के निर्देश सारंगपुर पुलिस को दिए हैं। सारंगपुर में प्रतिमा पर फेंकी गई स्याही को लेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज पालीवाल ने दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
सारंगपुर पुलिस भी जांच में जुट गई है। उल्लेखनीय है कि घटना दशहरे के दिन रात्रि की है। जिसकी जानकारी शनिवार को नपाकर्मी के माध्यम से लगी। नगरपालिका सीएमओ विनोद कुमार गिरने ने बताया कि हमारे द्वारा प्रतिमा की साफ-सफाई करवाई गई है।
सारंगपुर से मृदुभाषी के लिए प्रदीप जैन की रिपोर्ट