इंदौर: शहर में पुलिस का गुंडा पकड़ो अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में भंवरकुआं पुलिस ने सोमवार रात गुंडा पकड़ो अभियान चलाकर कर इलाके के बदमाशों के घर पर दबिश दी। पुलिस ने इस अभियान में अब तक 17 गुंडों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गये सभी बदमाश क्षेत्र के लिस्टेड है और कई समय से फरार चल रहे थे।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर भंवरकुआं पुलिस ने आने वाले त्यौहारों के मद्देनजर अपने क्षेत्र में गुंडा अभियान चलाकर गुंडों के घरों पर दबिश दी। पुलिस के इस अभियान के दौरान वो बदमाश निशाने पर थे जो लम्बे समय से फरार चल रहे है। पुलिस अभियान में गुंडों के घरों के साथ ही शराब दुकानों और अहातों पर भी पहुंची और बदमाशो को पकड़ा। पालदा क्षेत्र के तंग गलियों में टीआई संतोष दूधी खुद अपनी टीम के साथ पैदल पहुंचे और बदमाशों की धरपकड़ की। इस दौरान पुलिस को 17 से अधिक बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिली।