Mradhubhashi
Search
Close this search box.

इंदौर नगर निगम ने बूस्टर डोज नहीं लगाने वाले 400 कर्मचारियों की रोकी सैलरी


इंदौर। इंदौर नगर निगम ने बूस्टर डोज नहीं लगवाने वाले करीब 400 निगम कर्मियों की सैलरी रोक दी है। कलेक्टर मनीष सिंह के आदेश पर उक्त कार्रवाई हुई है।

वेतन जारी करने के पहले सभी से सर्टिफिकेट मांगे गए थे। बूस्टर डोज का सर्टिफिकेट नहीं दे पाने वालों पर कार्रवाई की गई है। प्रदेशभर में फ्रंटलाइन वर्करों को बूस्टर डोज लगाने का काम चल रहा है। कलेक्टर मनीष सिंह ने कुछ दिन पहले एक आदेश निकालकर ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही थी, जिन्होंने अभी तक डोज नहीं लगवाया है।

ऐसे में नगर निगम ने 400 के लगभग कर्मचारियों की सैलरी रोक दी है। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक सुपरवाईजर स्टाफ के 154 कर्मियों, 107 स्थायी सफाई कर्मचारियों और 140 अस्थायी कर्मचारियों की सैलरी रोक दी गई है। सभी को लेखा विभाग में सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही सैलरी देने के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में कुछ कर्मचारियों ने अपना स्वास्थ्य खराब होने का हवाला भी दिया था, लेकिन वह नगर निगम में मेडिकल सर्टिफिकेट भी नहीं दे सके।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट