इंदौर: इंदौर में मल्हारगंज थाना क्षेत्र के जिंसी इलाके में एक ही समुदायों के बीच विवाद होने के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। विवाद सुलझाने के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी जमकर पथराव हुआ।
जिंसी क्षेत्र में 10:30 बजे दो मुस्लिम परिवार में आपस मे विवाद पुराना विवाद इतना बड़ा की दोनो पक्षो में शनिवार को जमकर पथराव हुआ। इसके बाद घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक जिंसी क्षेत्र के चक्की वाला परिवार का विवाद 15 दिनों से चल रहा है। पहले विवाद आपसी तालमेल से शांत हो गया था, लेकिन आज सुबह एक बार फिर विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। दोनों परिवार में हुई लड़ाई में पथराव हुआ।