Mradhubhashi
Search
Close this search box.

देश में तैयार होगा परमाणु-पारंपरिक पनडुब्बियों का विराट और शक्तिशाली बेड़ा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के एक अधिकारी का कहना है कि भारतीय नेवी अब परमाणु-पारंपरिक दोनों पनडुब्बियों के बेड़े को ऑपरेट करेगी। समाचार एजेंसी एएनआई से यह बात अधिकारी ने भारत की समुद्री सीमाओं पर खतरे से निपटने के संदर्भ में कही है। यह बात ऑस्ट्रेलिया द्वारा फ्रांस से किए गए 90 बिलियन डॉलर के करार को तोड़ने के बाद आई है। फ्रांस को ऑस्ट्रेलिया के लिए पारंपरिक डिजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियां बनाना था, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ परमाण पनडुब्बी का विकल्प चुन रहा है।

भारतीय नेवी बनाएगी पनडुब्बी

अधिकारी ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए ज्यादा खतरा खुले महासागरों में है। पारंपरिक पनडुब्बियों का ठेका रद्द करने की बात ऑस्ट्रेलिया के लिहाज से समझ में आती है, लेकिन हमारे लिए, समुद्री सीमाओं और खुले महासागर, दोनों जगह चुनौती है। इसलिए भारतीय नेवी ऐसा बेड़ा तैयार करेगी जिनमें परमाणु और पारंपरिक दोनों ही पनडुब्बियों शामिल हों।

नेवी के मामले में कुछ कमजोर

दरअसल देश परमाणु ताकत से संपन्न होने और लंबी-चौड़ी सेना रखने के बाद भी नेवी के मामले में कुछ कमजोर पड़ जाता है। यही वजह है कि नेवी के मामले में हम अभी तक परमाणु हथियार चलाने वाली पनडुब्बियां तैयार नहीं कर सके हैं। इसकी जगह नौसेना रूस से 10 सालों के लिए पट्टी पर पनडुब्बी ले रही है। इस पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट