Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Indian Navy Recruitment 2022: 10वीं पास के लिए भारतीय नौसेना में मौका, 1500 से ज्यादा वैकेंसी

Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में शामिल होने का शानदार मौका है। भारतीय नौसेना द्वारा ट्रेड्समैन (कुशल) के पद पर 1500 से ज्यादा रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर निर्धारित समय में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय नौसेना द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से ट्रेड्समैन के 1531 पदों पर नियुक्ति की जाएंगी। इनमें सामान्य कैटेगरी की 679 सीटें, ईडब्ल्यूएस की 141 सीटें, ओबीसी की 385 सीटें, एससी की 215 सीटें और एसटी वर्ग की 93 सीटें आरक्षित हैं। ऑनलाइन आवेदन 18 मार्च से शुरू हो गया है। उम्मीदवारों से निवेदन है कि अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।

Indian Navy Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। वह अंग्रेजी का ज्ञान होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में अपरेंटिस ट्रेनिंग, सेना, नेवी और वायु सेना की उपयुक्त तकनीकी शाखा में दो वर्ष की नियमित सर्विस के साथ मैकेनिक या अन्य समकक्ष पद के रूप में काम किया हो। उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग को सरकारी मानदंडों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयनित उम्मीदवार को पे स्केल लेवल-2 के हिसाब से 19,900 रुपए से 63,200 रुपए तक वेतन मिलेगा। भारतीय नेवी ट्रेड्समैन भर्ती 2022 के बारे में अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट