Mradhubhashi
Search
Close this search box.

भारत की विकास दर की दुनिया में सबसे तेज रफ्तार, अमेरिका और चीन को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। कोरोना से पस्त हुई अर्थव्यवस्था में एक बार फिर से जान आने लगी है। देश की GDP विकास दर 8.4 फीसदी पर पहुंच गई है। कोरोनामुक्त अर्थव्यवस्था से बेहतरी के संकेत मिल रहे हैं। 2019 में अर्थव्यवस्था 35.61 लाख करोड़ की थी जो अब बढ़कर 35.71 लाख करोड़ रुपए हो गई है।

विकास दर की तेज रफ्तार

विकास दर के मामले में भारत की रफ्तार दुनिया में सबसे तेज है। भारत के बाद तुर्की का नंबर है जिसकी विकास दर 6.9 फिसदी है। अमेरिका और चीन की विकास दर 4.9 फिसदी है, जबकि जापान की 1.4 फिसदी है। इस दौरान खनन में विकास दर 15.4 फिसदी रही, मैन्युफैक्चरिंग में 5.5, निर्माण गतिविधियों में 7.5 और कृषि क्षेत्र में 4.5 ग्रोथ रही है। कोरोनाकाल में साल 2020 में अप्रैल से जून के दौरान देश की अर्थव्यवस्था 24.4 फिसदी की गिरावट देखी गई थी। अब इसमें तेजी से सुधार हो रहा है।

सभी अनुमानों से आगे

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रियल GDP ग्रोथ के 7.9 फिसदी रहने का अनुमान लगाया था। वहीं UBS का मानना था कि भारत की GDP ग्रोथ 8 से 9 फिसदी के बीच में रह सकती है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने इसके 8.1 फिसदी रहने की संभावना जताई थी। डच बैंक और बैंक ऑफ अमेरिका के मुताबिक ग्रोथ रेट 8 फिसदी होने की संभावना थी। जबकि कोटक सिक्योरिटीज ने 7 फिसदी का अनुमान लगाया था।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट