Mradhubhashi
Search
Close this search box.

IND vs NZ: रोहित शर्मा ने अफरीदी को पीछे छोड़कर छक्के लगाने के मामले में बनाया विश्व रिकॉर्ड

IND vs NZ: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे T20 मैच में सबसे् तेज 450 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। रोहित शर्मा ने इस मामले में पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाए पांच छक्के

टीम इंडिया के टी20 कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 36 गेंद पर 55 रनों की धमेकादार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने पांच छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने तेज छक्के लगाने के शाहिद अफरीदी के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रोहित शर्मा ने यह कारनामा 404वीं पारी में किया, जबकि अफरीदी ने 487 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था। 450 से ज्यादा छक्के लगाने वाले वे एकमात्र भारतीय हैं।

क्रिस गेल और अफरीदी हैं अभी आगे

फिलहाल रोहित शर्मा से आगे सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सिर्फ क्रिस गेल और अफरीदी ही हैं। गेल ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 553 छक्के लगाए हैं, वहीं अफरीदी के खाते में 476 छक्के दर्ज हैं। रोहित शर्मा अब तक 454 अंतराष्ट्रीय छक्के लगा चुके हैं। रोहित ने 43 टेस्ट मैचों में 63, 227 वनडे में 244 और 118 टी20 मैचों में 147 छक्के लगा चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 मैच में उन्होंने मिचेल सैंटनर की गेंद पर तीन और मिल्ने की गेंद पर दो छक्के लगाए।

T20 में रोहित दूसरे नंबर पर

वहीं T20 मैच में अंतराष्ट्रीय छक्कों की यदि बात करें तो इस मामले में रोहित दूसरे नंबर पर हैं। रोहित से आगे न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल हैं। मार्टिन गप्टिल ने 111 मैचों में कुल 161 छक्के लगाए हैं, वहीं रोहित ने 118 मैचों में 147 छक्के लगाए हैं। T20 में छक्के लगाने के मामले में 124 छक्के लगाकर सबसे आगे गेल हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट