झाबुआ। झाबुआ जिले में गुरूवार को पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा महिला पुलिस थाना का शुभारंभ किया गया। जिले में महिला पुलिस थाना खुलने के बाद महिला अपराधों से जुड़े मामलों में महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है व अपराध पंजीबद्ध करा सकती है। प्रदेश के 42 जिलों में महिला पुलिस थाने खोले गये है। उन्हीं में से एक महिला पुलिस थाना जिला झाबुआ में खोला गया है। महिला अपराधों की रोकथाम हेतु एक प्रभावी कदम है। इस महिला पुलिस थाने में पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा तत्काल निरी. ज्योत्सना यादव को थाना प्रभारी नियुक्त किया गया व आवश्यक बल भी नियुक्त किया गया है।
