पटना। रामचरित मानस के बाद अब बिहार में मनुस्मृति पर हंगामा मचा है। बिहार के शेखपुरा की रहने वाली युवती प्रिया दास ने मनुस्मृति को जलाकर चूल्हे पर मीट पकाया। फिर उससे सिगरेट भी जलाई। मनुस्मृति जलाते हुए प्रिया दास का वीडियो भी सामने आया है, जिस पर विवाद छिड़ा है।
इस वीडियो में दिख रहा है कि प्रिया मीट पका रही हैं। पहले वे मनुस्मृति को दिखाती हैं, जिसके ऊपर ब्रह्मा की फोटो है। फिर कहती है- यह एक घटिया किताब है। इसके बाद वे लकड़ियों के साथ मनुस्मृति को भी चूल्हे में डाल देती हैं। इसी दौरान वे बीच-बीच में जलती हुई मनुस्मृति से सिगरेट जलाकर धुआं उड़ाते हुए दिखती हैं।