Mradhubhashi
Search
Close this search box.

पति ने सुई-धागे से सिला पत्नी का प्राइवेट पार्ट

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जो किसी भी इंसान की रूह तक को झकझोर कर रख देगा। सिंगरौली जिले में एक पति की हैवान करने वाली करतूत सामने आई है। पुलिस के मुताबिक 57 साल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी का प्राइवेट पार्ट सुई-धागे से सिल दिया। बताया गया की महिला का पति पेशे से नीम-हकीम है। वही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी और उसकी पत्नी के साथ बहस होती थी क्योंकि उसे शक था कि उसके उसी गांव के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। वह उसके साथ मारपीट भी करता था। हाल ही में इसी मुद्दे पर उसका अपनी पत्नी के साथ फिर से विवाद हुआ था। उसने पहले उसके साथ मारपीट की, बाद में उसके प्राइवेट पार्ट को सिल दिया।

इस मामले की पूरी जानकारी देते हुए एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अनिल सोनकर ने कहा कि महिला की उम्र 45 साल है, उन्होंने हिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। चिकित्सीय जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई। हालांकि इससे पहले उनको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनके टांकों को काटा गया। । महिला के जख्म भी हुआ है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि महिला किसी तरह घर से भागने में सफल रही और शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498 (घरेलू हिंसा), धारा 323 (जानबूझ कर चोट पहुंचाना), 324 (खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक षड़यंत्र) के तहत केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट