इंदौर। आजाद नगर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्लच वायर से की पत्नी की हत्या
दरअसल पति द्वारा पत्नी की हत्या का मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है, जहां कुछ दिन पहले पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि पत्नी ने पति पर दहेज प्रताड़ना को लेकर थाने में केस दर्ज करवा रखा था। माना जा रहा है इसी विवाद में उसने गाड़ी के क्लच वायर से पत्नी का गला घोंट दिया। पुलिस ने सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। वहीं, पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
दहेज प्रताड़ना का चल रहा है
पुलिस के मुताबिक घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के बाबूलाल नगर की है। मृतिका का नाम रितिका पति नरेश राठौर है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि उसके 24 साल के पति नरेश ने अपने 26 साल के साथी विक्रम के साथ मिलकर पत्नी की गाड़ी के क्लच वायर से गला घोंटकर हत्या की है। करीब 2 साल पहले नितिका ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद वह मायके चली गई थी। दोनों का कोर्ट में ट्रायल चल रहा था। उनके बीच समझौता होने के बाद निकिता पति के साथ रहने को राजी हो गई थी। इसके बाद मंगलवार रात किसी बात पर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने अपने दोस्त विक्रम के साथ मिल कर वारदात को अंजाम दिया फिलहाल दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।