Mradhubhashi
Search
Close this search box.

देवास में शिकारियों ने वनरक्षक की गोली मारकर की हत्या, मृतक के मोबाइल में कैद हुई वारदात

देवास। देवास जिले के पुंजापुरा रेंज के रतनपुर जंगल में वनरक्षक की शिकारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 52 साल के बीट गार्ड मदनलाल वर्मा ने शिकारियों का जंगल में बाइक से पीछा किया था।

शिकारियों ने पीछा करने पर की हत्या

मदनलाल वर्मा चलती बाइक से शिकारियों का वीडियो बनाने लगे और उनको आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।इसके जवाब में एक शिकारी ने बंदूक निकाल ली और उनको धमकाने लगा तो जवाब में मदनलाल वर्मा ने कहा कि चलाओ गोली। यह कहते ही शिकारी ने गोली चला दी। गोली लगते ही बीट गार्ड बाइक समेत गिर पड़े। इस बीच शिकारी अपनी बाइक से फरार हो गए। गोली लगने से घायल गार्ड ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। शाम तक ऑफिस नहीं लौटने पर उनकी तलाशी शुरू हुई। तलाशने पर जंगल में उनका शव मिला और वारदात का खुलासा हुआ। कत्ल की यह पूरी वारदात गार्ड मदनलाल वर्मा के मोबाइल के कैमरे में कैद हुई है।

मोबाइल में कैद हुआ वाकिया

रतनपुर के जंगल में बीट गार्ड मदनलाल वर्मा अकेले ही अपनी बाइक से गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान उनको जंगल में हलचल दिखाई दी। उन्होंने बाइक का रुख उस तरफ कर लिया। कुछ ही दूरी पर उन्हें बाइक पर हथियारबंद लोग जाते दिखाई दिए। उन्होंने शिकारियों का पीछा किया और उनको ललकारा। उन्होंने शिकारियों का वीडियो बनाने की कोशिश की। पकड़े जाने के डर से शिकारी ने बंदूक से धमकाया और जब गार्ड ने चुनौती दी तो शिकारी ने गार्ड पर फायर कर दिया। इस मामले में डीएफओ पीएन मिश्रा ने बताया कि वीडियो में बदमाश नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन धमकाने और गोली चलाने की आवाज साफ सुनाई दे रही है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट