---Advertisement---

MP में ‘No UPI Day’: व्यापारियों का विरोध, डिजिटल पेमेंट नहीं लेने का फैसला

---Advertisement---

मध्य प्रदेश में UPI भुगतान को लेकर व्यापारियों ने बड़ा विरोध शुरू किया है। इंदौर के व्यापारिक संगठनों ने 23 सितंबर को ‘नो UPI डे’ मनाने और इस दौरान UPI से भुगतान स्वीकार नहीं करने का फैसला किया है। भोपाल सहित अन्य शहरों के व्यापारियों ने भी अपनी आपत्तियां केंद्र सरकार तक पहुंचाई हैं। 

विरोध प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी MDR को लेकर है। व्यापारिक संगठनों का कहना है कि डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त लागत कारोबारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ा सकती है।

मध्य प्रदेश में UPI का इस्तेमाल कितने बड़े पैमाने पर हो रहा है, इसका अंदाजा अगस्त के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक उस महीने प्रदेश में करीब 63,628 करोड़ रुपये के UPI लेनदेन हुए थे। इसमें भोपाल और इंदौर की हिस्सेदारी लगभग 28 प्रतिशत थी। 

Join WhatsApp

Join Now