Mradhubhashi
Search
Close this search box.

गृहमंत्री ने कसा तंज- ओबीसी आरक्षण पर रोटी नहीं, पराठे सेंक रही कांग्रेस

भोपाल। मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण पर सरकार और विपक्ष एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस के ओबीसी आरक्षण को समर्थन देने के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विपक्ष पर पलटवार किया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने दिया था क्या आरक्षण। हम जनता को धोखा तो नहीं दे रहे।आरक्षण के नाम पर कांग्रेस राजनीतिक रोटियां नहीं, बल्कि राजनीतिक पराठे सेक रही है।

ओबीसी महासभा के आरक्षण की मांग को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि न्यायालय में मामला कांग्रेस के कारण गया। इन्होंने ठीक तरह से बिल पास नहीं किया। कांग्रेस ने पहले से जानबूझकर बिल में कमी रखी। एक साल तक कोई वकील खड़ा नहीं किया, केस की पैरवी नहीं की। मिश्रा ने कहा- ‘कमलनाथ के समय ही कोर्ट का स्टे आया और आज ओबीसी आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस राजनीतिक रोटियां ही नहीं राजनीतिक पराठे सेक रही है। झूठ बोलना और लगातार एक ही झूठ को कई बार बोलना कांग्रेस की फितरत में है।

प्रदेश के अंदर करीब 5000 दंडित बंदी हैं।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि उच्चतम न्यायालय में एक पिटीशन दायर थी। जिसपर न्यायालय ने निर्णय लिया है कि जो दंडित बंदी पैरोल पर बाहर हैं। वह सभी दंडित बंदी सुप्रीम कोर्ट के आगामी आदेश तक पैरोल पर ही माने जाएंगे। प्रदेश के अंदर करीब 5000 दंडित बंदी हैं। आगामी आदेश तक उन्हें जेल से बाहर रखने का आदेश जारी किया जाएगा।

कर्जमाफी और किसानों की बात कांग्रेस के लिए बिडंबना

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिस व्यक्ति ने 10 दिन के अंदर कर्जा माफ करने का वादा किया था। कर्ज माफ न होने पर मुख्यमंत्री बदलने की घोषणा की थी। वह व्यक्ति आज कर्जा और किसानों की बात कर रहा है। यह बड़ी विडंबना है। एक भी वादा जो पार्टी कभी पूरा नहीं करती है, वह पूरा करने की बात को रिपीट कर-करके बताती है।मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में जब कोरोना के केस बढ़ रहे तो कांग्रेस ने हाहाकार मचा दिया था।गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस से सवाल किया-.केरल और महाराष्ट्र में केस बढ़ रहे हैं, तो खामोशी क्यों है। कांग्रेस उस समय हल्ला मचा रही थी और क्या कारण है कि अब खामोश है। प्रदेश में कोरोना के मामले में इजाफा हुआ है। प्रदेश भर में आज कोरोना के 22 नए केस सामने आए हैं,वहीं 19 लोग ठीक होकर अपने घर पहुंचे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट