Mradhubhashi
Search
Close this search box.

‘संगठन पर्व’ बूथ विस्तारक योजना का एतिहासिक शुभारंभ, पूजा अर्चना कर अपने बूथ पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष

बुरहानपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने गुरूवार को सतियारा घाट स्थित भगवान श्री गणेशजी के मंदिर में पूजा अर्चना कर बूथ विस्तारक योजना के लिए अपने बूथ पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में 20 से 30 जनवरी तक बूथ विस्तारक योजना चालू की गई है। इसकी शुरूआत गुरूवार से हुई। प्रतिदिन नेता, कार्यकर्ता 10 घंटे एक एक बूथ पर पहुंचकर बूथ विस्तार का काम करेंगे।

गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज लधवे अपने बूथ क्रमांक 66 पर पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के मोबाइल एप पर कार्यकर्ताओं की जानकारी अपडेट की। उन्होंने बताया आज से बूथ विस्तारक योजना की शुरूआत हुई है। सारे नेता एक एक बूथ पर जाकर बूथ विस्तार का काम करेंगे। 30 जनवरी तक कार्यकर्ताओं का विश्लेषण किया जाएगा। पार्टी के द्वारा बनाए गए संगठन एप पर कार्यकर्ताओं की सारी जानकारी, फोटो अपलोड किए जा रहे है। इससे पहले इस योजना के लिए भाजपा ने प्रत्येक बूथ पर बैठक की थी। इसके बाद 20 जनवरी से यह अभियान चालू किया गया। जिसमें मतदाता सूची में कार्यकर्ताओं का नाम भी देखा जा रहा है। सारी जानकारी एप पर भी अपडेट की जा रही है।

सभी बूथ मजबूत बनाने का संकल्प

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लधवे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में श्रध्देुय स्व. श्री कुशाभाउ ठाकरे जी की जन्म शताब्दी वर्ष पर प्रारंभ हुई बूथ विस्तावरक योजना का ऐतिहासिक शुभारंभ हुआ। बूथ विस्तारक योजना के माध्यम से कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। साथ ही सभी बूथ संगठन को मजबूत बनाने एवं पार्टी के विचारों को प्रत्येक बूथ तक पहुँचाने के संकल्प को पूरा करेंगे। इसके लिए टेक्नोलॉजी और डिजिटलाइजेशन के इस युग में कार्यकर्ता और भी बेहतर संगठन कार्य कर सकें इस हेतु बूथों को डिजिटल करने के काम में जुट गए। संगठन के डिजिटलाइजेशन के लिए संगठन एप लॉन्च किया गया है।

संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण में सफल होंगे

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बूथ विस्तारक योजना के शुभारंभ अवसर पर कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन पर्व के अंतर्गत प्रत्येक बूथ को सक्षम बनाकर श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी को श्रद्धांजलि देने का जो संकल्प लिया है, आशा है कि संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण में निश्चित तौर पर सभी सफल होंगे। बूथ विस्तारक योजना भाजपा को सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी बनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

जिले के 226 बूथ विस्तारक 650 बूथों पर पहुंचे

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि बूथ विस्तारक योजना के शुभारंभ अवसर पर जिले के 226 बूथ विस्तारक 113 शक्ति केन्द्रों पर पहुंचे। यहाँ 650 बूथों को बूथ समिति, पन्ना समिति की जानकारियों को विस्तारक के साथ आईटी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर डिजिटलाइजेशन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

किस बूथ पर कौन भाजपा नेता, कार्यकर्ता रहे मुस्तैद

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे महाजनापेठ, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस इच्छापुर, नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर देड़तलाई, म.प्र. राज्य विपणन बोर्ड उपाध्यक्ष मंजू दादू मांजरोद, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे डोईफोड़िया, दिलीप श्रॉफ राजपुरा, विजय गुप्ता मांजरोद, अतुल पटेल रुइकर वार्ड, युवराज महाजन शाहपुर, राजेन्द्र जोशी मिलचाल वार्ड, माधुरी पटेल इंदिरा कॉलोनी, अनिल भोसले डाकवाड़ी, मनोज तारवाला प्रतापपुरा, गायत्री राजाराम पाटीदार चिंचाला, राजू शिवहरे डोईफोडि़या, संजय जाधव सिरपुर, किशोर पाटिल धामनगांव, मुकेश शाह महर्षि दयानंद वार्ड, राजेश चौहान नेपानगर, मनोज माने जैनाबाद, लक्ष्मण महाजन शक्ति केंद्र क्रमांक 1 शाहपुर, रतिलाल चिल्लात्रे रगई, योगेश्वर पाटिल दापोरा में तैनात रहे।

बुरहानपुर से मृदुभाषी के लिए गौरव शुक्ला की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट