हिसार कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरयाणा में जासूस सरकार है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की यात्रा में पहली बार ऐसा हुआ कि उनकेकाफिले में सीआईडी के कर्मी घुस गए। सरकार किसकी जासूसी करा रही है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की बेइज्जती कराई है। कांग्रेस के विधायक नीरज शर्मा ने विधानसभा में जासूसी का सवाल उठाया है।