Mradhubhashi
Search
Close this search box.

दरगाह के सामने स्थापित किए हनुमानजी, जलने लगा नीमच

मध्य प्रदेश के नीमच में दरगाह के पास हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करने को लेकर दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। विवाद पुरानी कचहरी इलाके में मौजूद दरगाह के पास हुआ। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। उपद्रवियों ने पत्थर फेंके। एक बाइक में आग भी लगा दी।

विवाद बढ़ने पर पुलिस ने दुकानें बंद करा दीं। साथ ही उपद्रवियों को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। लाठियां भी भांजीं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन ने नीमच सिटी इलाके में धारा 144 लगा दी है। पथराव में नीमच सिटी TI घायल हो गए। बता दे पुरानी कचहरी इलाके में करीब पांच हजार वर्ग फीट जमीन पर दरगाह है। बताया जाता है कि ये जमीन सरकारी है। सोमवार शाम करीब 5 बजे इसी जमीन से लगी जमीन पर कुछ लोग हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करना चाहते थे। इस पर दरगाह में मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई। दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। रात करीब 8 बजे के बाद विवाद बढ़ गया। दोनों समुदाय के लोग इकट्‌ठा हो गए। इसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई। उपद्रवियों ने एक बाइक को भी आग लगा दी।

सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा

मूर्ति स्थापित करने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम बुलाया था। इसी बीच कुछ लोगों ने मौके पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। SP सूरज वर्मा ने बताया कि सूचना पर दल-बल के साथ पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भी भांजीं। पुलिस ने दुकानें बंद करा दीं। सभी दुकानदाराें को घर भेज दिया। यहां अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बने हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

इस मामले में राज्य सभा संसद दिग्विजय सिंह से ट्वीट किया मैंने ज़िला प्रशासन से कुछ प्रश्न किये है, पहला “क्या हनुमान जी की मूर्ति स्थापना करने की प्रशासन से स्वीकृति ली गई? उत्तर मिला – जी नहीं। दूसरा प्रश्न – क्या जिस स्थान पर मूर्ति स्थापित की गई वह भूमि निजी है या शासकीय? उत्तर मिला- शासकीय।इसके जवाब में भाजपा विधायक रामेष्वर शर्मा ने ट्वीट किया जिसपर मस्जिद बनी है क्या वो जमीन आपने उन्हें खरीद कर दी है । हनुमान जी का मंदिर बन रहा है तो आपको और मुसलमानों को क्या आपत्ति ? मस्जिद में आग लगी, लगायी या खुद लगाई गई यह पुलिस की जांच का विषय है, आप “जज” क्यों बन रहे है ?

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट