Mradhubhashi
Search
Close this search box.

एक माह की पैरोल पर जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम

बागपत: हत्या और दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक माह की पेरोल मिल गई है। खुद को मैसेंजर ऑफ गॉड बताने वाले गुरमीत राम रहीम अब एक माह तक बागपत के बरनावा आश्रम में रहेंगे। इस बीच उनके आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था को और भी कड़ा कर दिया गया है। रोहतक जेल से पैरोल मिलने के बाद गुरमीत राम रहीम ने बरनावा आश्रम में रहने की मांग की थी। जिसके बाद बिनौली थाना क्षेत्र अंतर्गत इस आश्रम की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। उनके खिलाफ बागपत में कोई भी मामला फिलहाल नहीं है। 

जेल से पेरोल मिलने के बाद डेरा प्रमुख गुरमीत ने पहली बार वीडियो मैसेज दिया। उसने कहा, ‘हम यूपी से बोल रहे हैं। आप सबको बहुत बहुत बधाई हो। भगवान खुशियां दें। आप बहुत देर से कह रहे थे कि गुरु जी कब आओगे। राम जी ने सुन ली है। हम आपकी सेवा में खड़े हैं। आपने हमेशा मेरी बात मानी है। प्रशासन का सहयोग करना है। पूरा अमल करना है। आप एडम ब्लॉक के सेवादार के अनुसार चलें।’

बता दे राम रहीम को 25 अगस्त 2017 में साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा हुई थी। तब से वह जेल में ही बंद था। पत्रकार छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में भी सजा काट रहा है। राम रहीम को 7 फरवरी से 28 फरवरी तक पहली पैरोल मिली थी। हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि राम रहीम को नियमों के अनुसार पैरोल मिली है और उन्होंने कोई शर्त नहीं रखी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट