Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Gujarat Municipal Result: भाजपा को मिला सभी छह महानगर पालिका में बहुमत, कांग्रेस के खाते में आई इतनी सीटें

Gujarat Municipal Result: गुजरात में 6 महानगर पालिका चुनावों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। सभी 6 मनपा यानी अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, जामनगर और भावनगर में भाजपा को बहुमत मिल गया गया है। भाजपा ने 401 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस को सिर्फ 50 सीटें मिली हैं।

सूरत में 18 सीटों पर ‘आप’ आगे

छह नगर निगमों में 2275 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। सूरत से चौंकाने वाली खबर आ रही है। वहां पर आम आदमी पार्टी 18 सीटों पर आगे चल रही है। 40 सीटों के साथ भाजपा पहले और कांग्रेस 10 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर चल रही है। अहमदाबाद की 62 सीटों पर भाजपा 10 सीटों पर कांग्रेस और 4 सीट पर अन्य आगे चल रहे है।

वडोदरा में कांटे की टक्कर

वडोदरा की 11 सीटों पर भाजपा और 10 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। राजकोट की 20 सीटों पर भाजपा और, 2 सीटों पर कांग्रेस आगे है। जामनगर की 11 सीटों पर भाजपा 6 सीटों पर कांग्रेस और चार सीटों पर अन्य आगे हैं। भावनगर की 23 सीटों पर भाजपा और 6 सीटों पर कांग्रेस आगे है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट