/

Gujarat Local Body Election: भाजपा का जलवा बरकरार, ‘आप’ का भी दिखा दमखम, जानें ताजा रुझान

Start

Gujarat local body election results 2021: गुजरात में हुए नगर निकायों के चुनाव के नतीजे आने प्रारंभ हो गए हैं। गुजरात की 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों के लिए हुए चुनाव के नतीजों में भाजपा आगे चल रही है। आज सुबह से ही वोटों की गिनती की जा रही रही है। इस चुनाव में 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई थी। प्रदेश की कुल 8,235 सीटों पर चुनाव हुए हैं, चुनाव में भाजपा ने 8,161 उम्मीदवार, कांग्रेस ने 7,778, आम आदमी पार्टी ने 2,090 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।

कांग्रेस के हालत हुए खराब

नगरपालिका की 2720 सीटों में से 904 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इसमें भाजपा को 672, कांग्रेस को 203, आप को 22 और अन्य के खाते में 7 सीटें गई है। जिला परिषद: की 980 सीटों में से 265 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें से भाजपा को 187, कांग्रेस को 65, AAP को 2 और अन्य को 11 सीटें मिली हैं। तहसील पंचायत की4774 सीटों में से 919 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इसमें से भाजपा को 718, कांग्रेस को 177, AAP को 18 सीटें मिली हैं।

आप ने भी जीती सीटें

आम आदमी पार्टी ने इन चुनावों में भी अपना दमखम दिखलाया है। और सौराष्ट्र, सूरत और साबरकांठा में 40 सीटों पर आप आगे चल रही है। भाजपा को इन चुनावों में भारी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, वहीं कांग्रेस को काफी नुकसान होता दिखाई दे रहा है।