Mradhubhashi
Search
Close this search box.

मुंबई में भारी बारिश के बाद बेहाल हुए हाल

मुंबई। मुंबई में बारिश के कारण तबाही मची हुई है। हर साल बारिश में बादलों की गरज -चमक और नदियों में बदली सड़कों के कारण मुंबई रूक जाता है। लेकिन साल मुंबई और महाराष्ट्र के कई इलाकों से आई बाढ़ की तस्वीरें दिल देहला देने वाली है। महाराष्ट्र में कई जगह भारी बारिश से दर्दनाक हादसे भी हुए है।

बारिश से हुई तबाही

भारी बारिश की वजह से महाराष्ट्र के कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी, पालघर, ठाणे और नागपुर के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। भारी बारिश के बाद शुक्रवार को हुए हादसों में अब तक 49 लोगों की मौत हो गई है। बता दे रायगढ़ के तलई गांव में पहाड़ का मलबा रिहायशी इलाके पर गिर पड़ा। इसके नीचे 35 घर दब गए है। इस हादसे में अबतक 36 लोगों की मौत हो गई है और 70 से ज्यादा लोग लापता हैं।

नदियों का पानी शहरों, कस्बों और गांवों में दाख़िल हो चूका है।

शुक्रवार को मुंबई से सटे गोवंडी में एक इमारत के गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक एक ही परिवार के थे। नदियों का पानी शहरों, कस्बों और गांवों में दाख़िल हो चूका है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए कोंकण, मुंबई और इसके आसपास के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई से सामने आई बाढ़ की तस्वीरें भी सोशल मिडिया पर काफी वायरल हो रही है।

मौसम विभाग ने 2 दिन और भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मुंबई शहर जो कभी नहीं रुकता, वह मुंबई बारिश के प्रकोप से डूब चूका है। शहर के कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। सड़कें लगभग दिखना बंद हो चुकी है। सड़कों पर इतना पानी है कि कारे भी पूरी तरह से डूब चुकी है। कई इलाके पूरी तरह से टापुओ में तब्दील हो चुके है। और अभी भी मौसम विभाग ने 2 दिन और भारी बारिश की चेतावनी दी है। पुरे महाराष्ट्र की साँसे थमी हुई है, लोग अपनों के लिए दुआएँ कर रहे है, और बारिश है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। हलाकि प्रशासन लगातार बचाव कार्य में जुटा हुआ है। उम्मीद और प्रार्थनाएँ है कि प्रशासन और महाराष्ट्र सरकार लोगों का जीवन बचाने में कामयाब रहेगी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट