Mradhubhashi
Search
Close this search box.

खुशखबरी: मानसून केरल पहुंचा, कुछ घंटों में इन 2 राज्यों में भी दस्तक, उत्तर भारत वाले एक हफ्ता इंतजार करें

खुशखबरी: मानसून केरल पहुंचा, कुछ घंटों में इन 2 राज्यों में भी दस्तक, उत्तर भारत वाले एक हफ्ता इंतजार करें

Table of Contents

मानसून आया, लोगों के लिए राहत लाया

Monsoon reaches Kerala: इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गईं हैं। आज यानी 8 जून को मानसून ने दस्तक दे दी है। केरल में मानसून पहुंच चुका है। वहीं, अगले कुछ घंटों में दो और राज्यों में यह दस्तक दे देगी। उत्तर भारत के लोगों को अभी इंतजार करना होगा।

Monsoon rain in kerala: एक हफ्ते की देरी से मानसून केरल पहुंच चुका है। प्रदेश के 95 फीसदी इलाकों में बारिश हो रही है। मानसून कुछ घंटों में कर्नाटक और तमिलनाडु भी पहुंच जाएगा। मौसम विभाग (IMD) के सीनियर साइंटिस्ट आरके जेनामणि के मुताबिक हवा की गति और हालात सही रहे तो यह बहुत तेजी से दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ेगा। अगले सप्ताह तक उत्तर भारत भी पहुंच जाने की संभावना है। अमूमन 1 जून तक मानसून केरल में आ जाता है।

IMD ने पहले 4 जून को मानसून केपहुंचने की बात कही थी, लेकिन अरब सागर में उठे बिपरजॉय तूफान नेरास्ता रोक लिया था। बिपरजॉय अब पाकिस्तान की ओर बढ़ा है। इससे मानसून का रास्ता केरल पहुंचने के लिए साफ हो गया।

खुशखबरी: मानसून केरल पहुंचा, कुछ घंटों में इन 2 राज्यों में भी दस्तक, उत्तर भारत वाले एक हफ्ता इंतजार करें
खुशखबरी: मानसून केरल पहुंचा, कुछ घंटों में इन 2 राज्यों में भी दस्तक, उत्तर भारत वाले एक हफ्ता इंतजार करें

20 जून के बाद एमपी पहुंचेगा मानसून

मध्यप्रदेश में अमूमन 15 जून तक मानसून आता है, लेकिन इस बार 20 जून के बाद प्रवेश करेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। गुरुवार को भी प्रदेश में बेमौसम बारिश जारी रही। दोपहर बाद सीहोर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इन दिनों प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं गर्मी के तेवर हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अरब सागर में चक्रवात बनने से प्रदेश में नमी आ रही है, लेकिन उसका प्रभाव कम है। इस कारण ऐसा मौसम है। विशेषकर दमोह, खजुराहो, छतरपुर समेत कई इलाकों में गर्मी बढ़ी है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट