Mradhubhashi
Search
Close this search box.

थांदला में कुछ इस तरह मनाई गीता जयंती

थांदला। गीता मोक्ष दायनी है, जो मनुष्य इसे अपने जीवन मे उतार लेता है, निश्चय ही मनुष्य का जीवन साथर्क हो जाता है।

उक्त उदबोधन रामायण मंडल के सयोजक व भागवत कथा के ज्ञाता प. किशोर आचार्य ने दिए स्वदेशी जागरण मंच, गौ रक्षा वाहिनी अटल सामाजिक सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में गीता जयंती महापर्व पर प्राचीन शांति आश्रम मंदिर पर पहुंचकर भगवत गीता का महा पूजन दीप यज्ञ कर गौशाला में गौ माताओं को पौष्टिक आहार दिया। आश्रम महंत सुखराम जी व प्राचीन  गुरुद्वार आश्रम प्रभारी भूदेव आचार्य लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी उमेश शर्मा रामायण मंडल के संयोजक किशोर आचार्य  का पुष्पमाला श्रीफल  स्वागत सम्मान किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया उक्त आयोजन रामायण मंडल के संयोजक किशोर आचार्य ,साहित्यकार आशीष नागर , गोरक्षा जिला कार्यक्रम के अंत में उत्तर प्रदेश में काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का लोकापर्ण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया सभी ने प्रधानमंत्री का भी आभार प्रकट कर गीता जयंती की बधाई दी सफल संचालन मनोज उपाध्याय ने किया आभार राकेश डाबी ने माना।

थांदला से मृदुभाषी के लिए शाहिद खान की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट