भोपाल। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है कि कांग्रेस लड़कियों को भी लड़ाने का काम कर रही है जबकि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान बीजेपी ने दिया है। उन्होंने कहा कि लड़की को लड़ाना नहीं लड़की को पढ़ाना चाहिए। लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सकारात्मक नारा दिया।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बेटियों को पढ़ाने का अभियान चलाया है
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि वह तो लड़ने की बात करते हैं डिवीजन करो और लड़ाओ। बेटी है तो लड़ सकती है भारतीय जनता पार्टी तो कहती है कि लड़की है तो पढ़ सकती है। वीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने केंद्र में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बेटियों को पढ़ाने का अभियान चलाया है। वीडी शर्मा ने कहा कि मुझे मध्य प्रदेश सरकार पर गर्व है। सरकार ने बेटी बचाओ अभियान, लाड़ली लक्ष्मी योजना के कारण रेश्यो बदला हैं। जिससे सामाजिक परिवर्तन हुआ है।