Mradhubhashi
Search
Close this search box.

गौतम अडाणी, मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर बने एशिया के सबसे दौलतमंद कारोबारी

मुंबई। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि गौतम अडाणी ने पहली बार हासिल की है। हालांकि दुनिया में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी 11वें नंबर के जबकि अडाणी 14वें नंबर के सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं।

मुकेश अंबानी से आगे गौतम अडाणी

हालांकि खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं चला कि अडाणी की संपत्ति कितनी है, पर ब्लूमबर्ग के हवाले से कहा गया है कि गौतम अडाणी एशिया में अब मुकेश अंबानी से आगे हो गए हैं। अभी तक अडाणी एशिया में दूसरे नंबर पर थे। पिछले हफ्ते मुकेश अंबानी की संपत्ति 91 अरब डॉलर थी जबकि अडाणी की संपत्ति 88 अरब डॉलर थी।

गौतम अडाणी की संपत्ति में हुआ इजाफा

गौतम अडाणी की संपत्ति इस साल जनवरी से अब तक 55 अरब डॉलर बढ़ी है। जबकि मुकेश अंबानी की संपत्ति केवल 14.3 अरब डॉलर बढ़ी है। अडाणी की संपत्ति 18 मार्च 2020 को केवल 4.91 अरब डॉलर थी, लेकिन अप्रैल 2020 के बाद उनकी संपत्ति में तेजी आनी शुरू हुई। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी कंपनियों के शेयर्स 18 महीने में 5-6 गुना तक बढ़े हैं। इन 18 महीनों में उनकी संपत्ति 1808% बढ़ी है और यह 83.89 अरब डॉलर हो गई। इसी दौरान मुकेश अंबानी की संपत्ति 2.5 गुना बढ़कर 91 अरब डॉलर हुई।

रिलायंस का शेयर टूटा

दरअसल रिलायंस की सऊदी अरामको के साथ डील टूटने से रिलायंस के शेयर्स पर जबरदस्त दबाव दिखा है। रिलायंस का शेयर पिछले एक हफ्ते में 12% से ज्यादा टूटा है। आज रिलायंस का शेयर 1.48% टूटकर 2,350 रुपए पर आ गया। इसका मार्केट कैप 14.91 लाख करोड़ रुपए रहा। उधर, अडाणी की कंपनियों के शेयर्स में लगातार तेजी रही है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट