थांदला। आगामी 15 तारीख को बिरसा मुंडा जयंती प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर मनाई जानी है जिसको लेकर के ग्रामीण अंचल तक भारी उत्साह देखा जा रहा है गौरतलब है कि 15 नवंबर को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी भी भोपाल जंबूरी मैदान में बिरसा मुंडा जयंती मनाने पधारने वाले हैं जिसको लेकर के भाजपा ने बूथ स्तर तक अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।
प्रदेश के नेतृत्व के आह्वान पर और भारतीय जनता पार्टी अजजा मोर्चा के बैनर तले व अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर के निर्देश व भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक के निर्देश पर पूरे जिले में यह यात्रा निकाली जा रही है इन तैयारियों के चलते कार्यकर्ताओं व जनजातीय समाज में काफी उत्साह देखा जा रहा है जिसके चलते प्रत्येक विधानसभा में प्रत्येक मंडल से पंचायतों से होती हुई जनजाति गौरव यात्रा निकाली जा रही है।
जिसमें आदिवासी नृत्य और भगवान बिरसा मुंडा की फोटो गांव गांव से हो कर के गुजर रही है कल थांदला मंडल के कलदेला बेड़वा,धामजर, खजूरी उदयपुरिया, मियाटी,और परवलिया स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत हुआ कालदेला में भाजपा वरिष्ट नेता श्यामा ताहेड भाजपा मंडल अध्य्क्ष गोलू उपाध्याय महामंत्री व सरपंच नरसिंग भाभर, सुनील पणदा उपाध्यक्ष राकेश सोनी मंडल मंत्रि अक्षय पाटीदार, अजजा मोरचा कार्यकारणी सदस्य रामपाल द्वारा भव्य स्वागत किया गया भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर हाथ में पकड़ कर और संकल्प लिया की समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर किया जाएगा जिसमें खजूरी पंचायत में कैलाश डामोर उदयपुरिया पंचायत में भरत कटारा परवलिया में अक्षय पाटीदार व खुशहाल सिंगार सरपंच द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
थांदला से मृदुभाषी के लिए शाहिद खान की रिपोर्ट