Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Ganesh Chaturthi 2021: इस बार रवि योग में होगा पूजन, गणेश चतुर्थी पर बन रहा छह ग्रहों का शुभ संयोग

Ganesh Chaturthi 2021: विघ्नहर्ता, मंगलमूर्ति भगवान गणेश का आगमन शुक्रवार को हो रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस बार गणेश चतुर्थी पर 6 ग्रहण का संयोग बन रहा है। ग्रहों के इस शुभ संयोग से बप्पा सभी परेशानियों को दूर करेंगे और जीवन में मंगल ही मंगल रहेगा।

चित्रा, स्वाति नक्षत्र के साथ रवि योग

इस बार बुध कन्या राशि में, शुक्र तुला राशि में, राहु वृषभ राशि में, शनि मकर राशि में, केतु वृश्चिक राशि और शनि मकर राशि में अपने श्रेष्ठ स्थिति में विद्यमान होंगे। यह संयोग बहुत ही शुभ है। ऐसा मान सकते हैं कि महामारी के बाद से आई स्थिरता दूर होगी और सभी परेशानियों से राहत मिलेगी। गणेश चतुर्थी पर चित्रा, स्वाति नक्षत्र के साथ रवि योग का संयोग बन रहा है। इसीलिए इस बार रवि योग में पूजन होगा। इस शुभ योग में नया काम शुरू करना और गणपति की पूजा मंगलकारी है।

दोपहर के समय पूजा का शुभ मुहूर्त

गणेश चतुर्थी पर दोपहर के समय पूजा का शुभ मुहूर्त है। यह मुहूर्त सुबह 11.21 बजे से दोपहर 1.33 बजे तक है। इसके अलावा चतुर्थी तिथि रात 9.57 बजे तक होने के चलते दिनभर पूजा-अर्चना की जा सकती है। अनंत चतुर्दशी यानी इस साल 19 सितंबर को गणेशजी विदा किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट