Mradhubhashi
Search
Close this search box.

पिकनिक मनाने गई छात्रा से दोस्तों ने नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में 12वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा अपने 4 दोस्तों के साथ कार से मांडू के लिए निकली थी। लड़कों ने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। इसके बाद वह बेहोश हो गई। स्कीम 78 में ही उसे कमरे पर ले जाकर 3 लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस समय छात्रा की सहेली भी मौजूद थी। वारदात के बाद आरोपियों ने बेसुध हालत में सड़क पर छोड़ दिया। लड़की ने अपनी सहेली समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

सहेली ने की मदद

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 23 अगस्त की सुबह 10:00 बजे परदेशीपुरा की रहने वाली सहेली पूजा सफेद रंग की कार से दोस्त आशीष, निपुल और रितेश के साथ घर आई थी। यहां से सभी मांडू के लिए निकले थे। रास्ते में लौटते वक्त दोपहर 4:00 बजे आशीष ने कोल्डड्रिंक दी। इसे पीने के बाद चक्कर आने लगे। मैं बेहोश हो गई। रात 10:00 बजे जब होश आया, तो मैंने खुद को एक कमरे में पाया। मैंने देखा कि निपुल मेरे साथ गलत काम कर रहा है।

इसके बाद मैं फिर बेहोश हो गई। कुछ देर बाद फिर आंख खुली, तो देखा कि आशीष मेरे साथ गलत काम कर रहा है। घटना के समय रितेश और पूजा कमरे में नहीं थे। इसके बाद रितेश ने भी गलत काम किया। कुछ देर बाद तीनों कमरे में आए और मारपीट करने लगे। उस वक्त पूजा भी मौजूद थी। सभी ने जान से मारने की धमकी देकर नशे की हालत में ही घर से बाहर निकाल दिया। सभी आरोपियों की उम्र 21 से 23 साल है।

आशीष ने पूजा से मिलवाया

कुछ समय पहले किसी सहेली के माध्यम से पूजा से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों मिलने लगे। उसी ने आशीष से मिलवाया था। पता चला है कि आशीष पूजा का बॉयफ्रेंड है। दोनों को कई बार एक साथ देखा था, इसलिए घूमने जाने के लिए तैयार हो गई। दोनों ही उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। इसके अलावा बाकी निपुल और रितेश के बारे में ज्यादा नहीं जानती। सिर्फ उनके नाम ही पता हैं। पुलिस के अनुसार आशीष स्कीम 78 में किराए से रहता है। उसी के कमरे पर आरोपी ले गए थे। यही वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की निशानदेही पर पूजा के घर पहुंची। पूजा परिवार समेत फरार है। वहीं आशीष भी फरार हो गया है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट