Mradhubhashi
Search
Close this search box.

पूर्व शिक्षा मंत्री साधो का आरोप किसानों को अतिवृष्टि का मुआवजा नहीं दे रही सरकार

भोपाल। प्रदेश की पूर्व चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजय लक्ष्मी साधो ने खरगोन जिले के महेश्वर और बड़वाह के किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप भाजपा सरकार पर लगाया है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान महेश्वर विधायक डॉक्टर विजय लक्ष्मी साधो ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिया था। मग़र डेढ़ साल बीतने के बाद भी सरकार ने किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया। जिससे किसान परेशान हैं।

सरकार ने 94 करोड़ रुपये दिए थे

डॉ विजयलक्ष्मी साधौ ने कहा कि प्रदेश के किसानों के लिए विधानसभा में सवाल पूछा था कि महेश्वर के दो ब्लॉक महेश्वर ओर बड़वाह में अतिवृेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेष्टि से फसल बर्बाद हुई थी जिस पर कमलनाथ सरकार ने 94 करोड़ रुपये दिए थे। जिसकी 25 प्रतिशत की किश्त फसल मुआवजे में दी गई थी। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार का कर्तव्य था कि 75 प्रतिशत राशि इन्हें देने थी। मगर डेढ़ साल बीतने के बाद भी 75 प्रतिशत की राशि  सरकार ने किसानों को नही दी है। किसान इनसे परेशान हैं।

राशि जारी करने में टालमटोल कर रही है

साधो ने कहा कि सदन में सरकार ने सवाल का जवाब भी गोल मोल दिया। उन्होंने कहा कि शेष राशि पर इनका जवाब समय सीमा नही बता सकते जैसा आया हैं। दो मंत्री ने अलग अलग पटल पर बयान दिया। संसदीय मंत्री ने कहा राशि बड़ी है एकदम से देना उचित नही हैं। दोनों मंत्रियो के विपरीत जवाब आये हैं। भाजपा सरकार कांग्रेसी विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में राशि जारी करने में टालमटोल कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा खुलेआम भेदभाव का माहौल निर्मित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट