अंबाह के पूर्व बसपा विधायक ने थामा भाजपा का दामन - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
//

अंबाह के पूर्व बसपा विधायक ने थामा भाजपा का दामन

अंबाह के पूर्व बसपा विधायक ने थामा भाजपा का दामन

सदस्यता लेने के बाद सखबार बोले- कांग्रेस गुटबाजी में बंटी हुई पार्टी

भोपाल। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के दलबदल का दौर जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब भाजपा ने भी चंबल में पार्टी को बड़ा झटका दिया है। मंगलवार को मुरैना के अंबाह से बीएसपी से पूर्व विधायक रहे और वर्तमान कांग्रेस नेता सत्य प्रकाश सखबार ने भाजपा की सदस्यता ली।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा सत्यप्रकाश सखवार को बीजेपी का गमछा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। सखवार के साथ साथ मुरैना जिले से युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राधाकृष्ण पचौरी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद सखबार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में न तो नेतृत्व है और न ही वह संगठन है।

कांग्रेस गुटबाजी में बंटी हुई पार्टी है। कांग्रेस ने पूरे देश के दलितों के साथ कुठाराघात किया है। कांग्रेस ने मुझे पिछला चुनाव हराने का काम भी किया। क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। कांग्रेस में मेरी लगातार उपेक्षा हो रही थी।

अंबाह के पूर्व बसपा विधायक ने थामा भाजपा का दामन
अंबाह के पूर्व बसपा विधायक ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस में हो रही थी उपेक्षा

उन्होंने कहा कि यह बात उन्हें पहले से पता थी, लेकिन राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के कहने पर कांग्रेस में शामिल हुए थे। सखबार ने कहा कि उनकी कांग्रेस में उपेक्षा हो रही थी। इसलिए भाजपा में शामिल हुए। संगठन जो भी जिम्मेदरी देगा, उसे निभाने की कोशिश करूंगा। सखबार साल 2014 से 2018 के बीच बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में बीएसपी विधायक दल के नेता रहे है।