धार। धार के बस स्टैंड पर 2 महिलाओं की आपस में लड़ाई हो गई। लड़ाई इतनी बढ़ गई की दोनों एक-दूसरे को मारने लग गई। मारपीट देखकर बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। जिसको लेकर बड़ी संख्या में वहां तमाशबीन लोगों की भीड़ भी लग गई थी।
जानकारी अनुसार दोनों महिलाओं ने शराब पी रखी थी। बस स्टैंड क्षेत्र के लोगों के अनुसार उक्त महिलाओं में से एक शास्त्री कॉलोनी में रहने वाली है और दूसरी अन्य जगह की है। जो प्रतिदिन यात्री प्रतीक्षालय में ही बैठती है। और इनका आपस में विवाद होते रहता है। कई बार महिलाओं के खिलाफ शिकायतें भी की है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा था।