Mradhubhashi
Search
Close this search box.

सात साल तक बहू से दुष्कर्म करता रहा आरोपी ससुर, केस हुआ दर्ज


इंदौर। इंदौर निवासी महिला से ससुर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पिछले सात सालों से अपनी बहू का शारीरिक शोषण कर रहा था।

सबसे बड़ी बात ये है कि पति और सास से ससुर की शिकायत करने के बावजूद उन्होंने भी महिला को चुप रहने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी बिजली कंपनी में कार्यरत है। ससुर की हरकत का लगातार विरोध करने के चलते पति और सास ने महिला को जनवरी 2022 में मायके वापस भेज दिया था। महिला का एक पांच साल बेटा भी है। जानकारी के अनुसार, मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह फरवरी 2016 में उज्जैन के पन्नाखेड़ी में हुआ था। 15 अगस्त 2016 को ससुर ने पहली बार दुष्कर्म किया। उसने पति को इस बात की जानकारी दी, लेकिन पति ने उसकी एक नहीं सुनी और उलटा उसे ही धमाकाया। इसके बाद पीड़िता काफी समय तक सब कुछ सहती रही। महिला ने अपनी सास को भी ससुर की हरकत के बारे में बताया, लेकिन सास ने भी उसका सहयोग नहीं किया। महिला के अनुसार ससुर पति और उनके भाइयों के साथ ही शराब पीता है।

इंदौर आने के बाद दिया पुलिस को पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सात सालों से वो यह दर्द झेल रही है। पति और सास द्वारा उसे सहयोग नहीं करने से इंदौर आने के बाद उसने ससुर के खिलाफ थाने पर आवेदन दिया। जांच के बाद पुलिस ने 8 फरवरी को आरोपी ससुर के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट