बुरहानपुर के पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर प्राणघातक हमला जिला अस्पताल में भर्ती किया, पुलिस जांच में जुटी - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
/

बुरहानपुर के पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर प्राणघातक हमला जिला अस्पताल में भर्ती किया, पुलिस जांच में जुटी

बुरहानपुर के पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर प्राणघातक हमला जिला अस्पताल में भर्ती किया, पुलिस जांच में जुटी

बुरहानपुर। बुरहानपुर के पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. आनंद दीक्षित पर सोमवार को राजपुरा गेट के आसपास एक बाइक पर आए दो अज्ञात बदमाशों ने प्राणघातक हमला कर दिया। यह हमला किसी धारदार हथियार से होना बताया जा रहा है। अज्ञात बदमाशों ने जैसे ही वार किया दीक्षित अपनी जान बचाते हुए निकले और अज्ञात बदमाश फरार हो गए। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है |

दीक्षित के सिर में गंभीर चोट और कंधे पर घाव आए हैं। जिला अस्पताल में डॉ. आनंद दीक्षित का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दीक्षित एक निजी क्लिनिक से अपने मित्र को देखने गए थे, जो अस्पताल में एडमिट है। उसे मिलने के बाद वह अस्पताल से बाहर निकले और अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं दोनों ही अज्ञात बदमाश ने उनकी रैकी की थी।

बुरहानपुर के पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर प्राणघातक हमला जिला अस्पताल में भर्ती किया, पुलिस जांच में जुटी
बुरहानपुर के पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर प्राणघातक हमला जिला अस्पताल में भर्ती किया, पुलिस जांच में जुटी

आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा

यह घटना सोमवार 8.10 बजे की बताई जा रही है. इस मामले मैं खुद सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहा हूं और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ इन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है, आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
-सीताराम सोलंकी, थाना कोतवाली थाना प्रभारी