Mradhubhashi
Search
Close this search box.

किशोर दा को प्रशंसकों ने दी सुरमयी श्रद्धांजलि

खण्डवा। सदी के महान गायक किशोर कुमार ने कई दशकों तक अपनी सुरमयी आवाज एवं अदाकारी से अमिट छाप छोड़ी। आज भी लोगों की जुबां पर किशोर दा के गीत है।

महान कलाकार का 92 वां जन्मदिन पूरे देश में बुधवार को उत्साह के साथ मनाया गया। वहीं उनकी जन्मस्थली खंडवा में किशोर कुमार स्मारक पर सुबह से किशोर दा के चाहने वाले पहुंचते दिखाई जहां उनके प्रशंसकों ने अमर पाश्र्व गायक व हरफनमौला सिने कलाकार स्वर्गीय किशोर कुमार गांगुली का जन्मदिन सादगी से मनाया। जिला प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में किशोर दा की समाधि पर किशोर प्रेमियों ने पुष्पांजलि के साथ दूध-जलेबी भी अर्पित की। कोरोना गाइड लाइन के परिपालन में किशोर प्रेमियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर खंडवा की माटी के लाल और अपने चहेते कलाकार किशोर दा को पुष्पांजलि अर्पित की। नगर निगम प्रभारी आयुक्त दिनेश मिश्रा की देख-रेख में निगम अमले ने किशोर समाधि और परिसर की साफ-सफाई कर रंग-रोगन किया। किशोरदा की समाधि पर फूलों व गुलाब की पंखुडिय़ों से आकर्षक साज-सज्जा की गई। इसके साथ ही समाधि और परिसर निखर उठा।

उच्च शिक्षा मंत्री ने लगाया दूध-जलेबी का भोग

मध्यप्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव आज खंडवा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महान गायक किशोर कुमार की समाधि स्थल पर माथा टेका। किशोर कुमार के गीत गाकर किशोर दा को याद किया। उन्होंने किशोर कुमार की पसंदीदा दूध जलेबी का भोग लगाया। किशोर कुमार के पुश्तैनी मकान के खस्ता हाल के सवाल पर मंत्री मोहन यादव ने कहा कि मुझे अभी जानकारी मिली है इसको लेकर मैं मुख्यमंत्री से बात करूंगा। किशोर कुमार बहुत अच्छे गायक थे। मैं खुद किशोर कुमार के गीत सुनता आया हूं। हमें अच्छा लगता है कि मध्यप्रदेश का नाम उन्होंने देश-विदेश में रोशन किया। परमात्मा करे कि किशोर कुमार फिर से हमारे बीच में आए।

नेता, अधिकारी व किशोर प्रेमियों ने किए श्रद्धासुमन अर्पित

किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के पदाधिकारियों व किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के पदाधिकारियों व किशोर प्रेमियों द्वारा श्रद्धा-सुमन अर्पित कर परम्परा का निर्वाह किया गया। नगर पालिक निगम द्वारा किशोर दा की समाधि पर आकर्षक सजावट की गई। खण्डवा विधायक देवेंन्द्र वर्मा, पंधाना विधायक राम दांगोरे, कलेक्टर अनय द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक विवेकसिंह, एडीएम डा. ममता खेड़े, जिला पंचायत सीईओ नंदा भलावे कुशरे, नगर पालिक निगम प्रभारी आयुक्त दिनेश मिश्रा, किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के अध्यक्ष रणवीरसिंह चावला, सचिव नारायण बाहेती, कोषाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, उपाध्यक्ष आशीष चटकेले व सुनील सकरगाये, प्रवक्ता सुनील जैन ने किशोरदा की समाधि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

गीतों से दी श्रद्धांजलि

विधायक देवेंद्र वर्मा ने पल पल दिल के पास… कलेक्टर अनय द्विवेदी ने ये जीवन है इस जीवन का यही…, विवेक सिंह पुलिस अधीक्षक खंडवा ने तेरा पहले का मुझसे है नाता कोई…, एसडीएम व कार्यक्रम समिति चेयरमैन डा. ममता खेड़े, नंदा भलावे कुशरे जिला पंचायत सीईओ व दिनेश मिश्रा उपायुक्त नगर पालिक निगम ने आ चल के तुझे मैं लेके चलूं…, यातायात डीएसपी संतोष कोल ने तेरी दुनिया से होकर मजबूर…, द्वारकादास सोनी राजकोट व मनोज मिश्रा ने तेरे जैसा यार कहां… रवि दौंडवाडा ने इससे पहले की याद तू आए…, लाला सिंह छैगांवदेवी ने पग घुंघरू बांध…, सतीश अंबोरे ने चला जाता हूं…, अशोक मंडलोई ने घुंघरू की तरह.. जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर किशोर दा को श्रद्धांजलि अर्पित की। समाधि स्थल पर आर्केस्ट्रा पर मंगलेश शर्मा की टीम के हितेश वस्तवार, नीलेश लोने, विपुल शर्मा, अश्विन कनारे ने संगत की।

इनका रहा सहयोग

किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला, सचिव नारायण बाहेती, उपाध्यक्ष आशीष चटकेले, सुनील सकरगाए, कोषाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, गोविंद शर्मा, भूपेंद्रसिंह चौहान, हरदीप सिंघ छाबड़ा, प्रदीप जैन, मंगलेश शर्मा, अनुराग राठौर, अनिल बाहेती, सतीश जैन, मनोज शाह, राकेश पाठक, विजय राठी ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।

इन्होंने दी श्रद्धांजलि

बैंक आफ इंडिया से अशोक नाभनानी, मुकेश त्यागी, हिमांशु, नगर पालिक निगम से उपायुक्त दिनेश मिश्रा, अशोक तारे, राकेश राजपूत, मनोज मिश्रा, अजय सारसर, सखाराम भट्ट, धीरज दवे, मनीष पंजाबी, श्री बिसेन, इंदर मण्डलोई, अतिथि दुबे, लायन्स क्लब खण्डवा, रोटरी क्लब, जेसीज क्लब खण्डवा के सदस्यों ने उपस्थित रहकर श्रद्धांजलि दी। सुरमई श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन नारायण बाहेती, सुनील जैन, भूपेंद्रसिंह चौहान व प्रदीप जैन ने किया। आभार प्रवक्ता सुनील जैन ने माना।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट