Mradhubhashi
Search
Close this search box.

प्रदेश की सत्ता गंवा चुकी कांग्रेस में गुटबाजी जारी!

कांग्रेस

भिंड. जिले में कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह के प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मंच पर दिखाई नहीं दिए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह ने अपने समर्थक मान सिंह कुशवाह को जिला अध्यक्ष बनाकर कई पुराने कांग्रेसियों की अनदेखी की।

कांग्रेस पार्टी ने अभी हाल ही में भिंड जिले का कांग्रेस पार्टी का जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह को बनाया। जिला अध्यक्ष बनने के बाद रविवार को प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेस के नवनियुक्त  जिला अध्यक्ष सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालते हुए मयूर पैलेस पंहुचे, जहां पर जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया लेकिन यहां पर आए हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेसिंग का कतई पालन नहीं किया, जिस कारण संक्रमण फैलने की भी संभावना बनी हुई थी।

यहां जिला अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी देखने को मिली। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के स्वागत के लिए लगाए गए होर्डिंग व पोस्टरों में अटेर से कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमन्त कटारे और पूर्व मंत्री चैधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के फोटो गायब रहे। हालांकि जब इस संबंध में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष से जब मीडिया ने सवाल करते हुए पूछा कि होर्डिंगों से पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री के फोटो गायब रहे और ना ही यह लोग मंच पर दिखाई दिए। तब इस बात पर मानसिंह कुशवाह ठीक से जवाब नहीं दे पाए।

मृदुभाषी के लिए भिंड से राहुल शर्मा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट