Mradhubhashi
Search
Close this search box.

पूर्व मंत्री सरताज सिंह की आज होगी भाजपा में वापसी

भोपाल। पूर्व मंत्री सरताज सिंह की आज भाजपा में वापसी हो जाएगी। चुनाव के समय सरताज सिंह ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था और कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने चुनाव भी लड़ा था। ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने फिर से भाजपा में आने की ख्वाहिश जाहिर की थी।

भाजपा के कद्दावर नेता रहे हैं सरताज सिंह

भाजपा के कद्दावर नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह की घरवापसी हो रही है। विधानसभा चुनाव के पहले सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने की वजह से भाजपा छोड़कर वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वह ज्योतिरादित्य सिंधिया के आग्रह पर कांग्रेस में शामिल हुए थे, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने फिर से भाजपा में आने की इच्छा जताई थी।

5 बार सांसद और 2 बार रह चुके हैं विधायक

इससे पहले उन्होंने कहा था कि वे भाजपा में जल्द वापसी करेंगे और पार्टी उनको जो भी काम सौंपेगी उसको जिम्मेदारी के साथ निभाएगी। सरताज सिंह भाजपा से 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रह चुके हैं। इसके साथ ही केंद्र में वो स्वास्थ्य मंत्रालय और प्रदेश में वन व लोक निर्माण मंत्रालय का कामकाज संभाल चुके हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट