Mradhubhashi
Search
Close this search box.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

17 सालों से थे पार्टी के कोषाध्यक्ष

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का आज दिल्ली में निधन हो गया। उनको खराब सेहत की वजह से दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां 93 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। 20 दिसंबर को ही उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था। वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का जिम्मा संभाल चुके थे। बाद में उनको उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था। मोतीलाल वोरा पिछले 17 सालों से कांग्रेस पार्टी में कोषाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वो गांधी परिवार के भी काफी खास थे।

वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

साल 2018 में बढ़ती उम्र को देखते हुए उनसे कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी लेकर अहमद पटेल को दी गई थी, जिनका कुछ समय पहले कोरोना की वजह से निधन हुआ है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने मोतीलाल वोरा के निधन पर दुख जताया है।
मोतीलाल वोरा का जन्म 20 दिसंबर 1928 को नागौर में हुआ था। मोतीलाल वोरा के पिता का नाम मोहनलाल वोरा और मां का नाम अंबा बाई था। शांति देवी वोरा से उनका विवाह हुआ था। उनके चार बेटियां और दो बेटे हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट