Mradhubhashi
Search
Close this search box.

असंगठित वर्ग के कामगारों के लिए कल्याणकारी योजना है ई श्रम कार्ड, जानिए इसके फायदे

नई दिल्ली: देशभर में बड़ी संख्या में असंगठित वर्ग के कामगार फैले हुए हैं। इन लोगों को सरकारी कर्मचारियों के जैसी सुविधा या योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है।केंद्र सरकार ने इन असंगठित वर्ग के कामगारों की सुद ली और इनको फायदा पहुंचाने के लिए E-Shram Card योजना शुरू की। आइए जानते हैं इससे मिलने वाले फायदों के बारे में।

रोजगार का साधन है ई श्रम कार्ड

केंद्र सरकार ने अगस्त 2021 में ई श्रम पोर्टल (E-Shram Portal) लॉन्च किया था। इस पोर्टल को लॉन्च करने का सरकार का उद्देश देशभर के 38 करोड़ कामगारों को लाभ पहुंचाना है। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद असंगठित क्षेत्र के कामगारों को देशभर में नौकरी पाना आसान हो जाता है। इसके साथ ही इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड होने पर बीमा जैसी सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी स्वत: प्राप्त हो जाता है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक ई-श्रम पोर्टल शुरू होने के 100 दिनों के अंदर 11 करोड़ श्रमिकों ने पंजीकरण करा लिया था।

असंगठित कामगारों को मिलता है लाभ

असंगठित कामगार वो होते हैं जो घरों में जाकर कार्य करते हैं और अपने लायक काम की तलाश खुद करते हैं। इस श्रेणी में आने वाले श्रमिक ESIC (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) के सदस्य नहीं होते हैं इसलिए ये उन फायदों से वंचित रहते हैं, जो संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को मिलते हैं। आइए जानते हैं ई-श्रम कार्ड के फायदों को।

  • ई-श्रम कार्ड हासिल करने के बाद कामगारों के लिए देश के किसी भी हिस्से में काम मिलना आसान हो जाता है।
  • इस कार्ड से कामगारों को लग अलग सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलता है।
  • इस कार्ड से मुफ्त दुर्घटना बीमा और रजिस्टर्ड कामगार की किसी हादसे में मृत्यु होने पर या पूर्ण विकलांग होने की स्थिति में मजदूर या परिजन को दो लाख तक की बीमा राशि मिलती है।
  • आंशिक विकलांगता कि दशा में एक लाख रुपये तक की राशि मिलती है।
ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट