कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराया। इसके लिए कर्नाटक के नेताओं में जोस देखने को मिल रहा है। अब तक मुख्यमंत्री पद का दावेदार का नाम खुलकर सामने नहीं आया है। कर्नाटक के नेताओं से लेकर देश के बड़े-बड़े नेता कर्नाटक चुनाव पर अपना बयान दे रहे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के गुणगान देश में चारों ओर चल रहे हैं। लेकिन इस जीत का रणनीतिकार कोई और ही है। जो फिल्मों की तरह डायरेक्टर की भूमिका में रहता है। दिखाई सिर्फ हीरो ही देती है।
पूरे कर्नाटक चुनाव में डायरेक्टर की भूमिका में रह चुके रणनीतिकार का नाम सुनील कानुगोलू है। कभी चर्चित रणनीतिकार प्रशांत किशोर के करीबी सुनील अब प्रशांत किशोर जितना ही बड़ा नाम बन चुके हैं। दरअसल कर्नाटक चुनाव की पूरी रणनीति सुनील ने रची थी। किस तरीके से चुनाव के दौरान बयानबाजी करनी है। दूसरी पार्टी को किस तरीके से कमजोर करना है। किन जगहों पर बड़े नेताओं की रैलियां, अपॉजिट पार्टी की कमियों को जनता तक पहुंचाना है। नए नए तरीके से प्रचार-प्रसार हो या फिर सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस को ज्यादा सक्रिय करना हो।तमाम रणनीति सुनील के द्वारा बनाई गई थी।

अब मध्यप्रदेश में भी सुनील सक्रिय हो चुके हैं। सुनील की टीम बीते एक – डेढ़ महीने से मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर सक्रिय है। दरअसल कर्नाटक की तरह मध्यप्रदेश में भी चुनाव की रणनीति सुनील संभाल रहे हैं।सुनील की टीम को लेकर राजधानी भोपाल में वॉर भी तैयार हो गया है। जो छिंदवाड़ा के सांसद नकुल नाथ के बंगले में बनाया गया है।अब देखना होगा कि मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए सुनील रणनीति कितनी कारगर होती है।