Mradhubhashi
Search
Close this search box.

धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीदारी, खूब होगी तरक्की, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त

इस साल धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस के दिन लोग मां लक्ष्मी के साथ ही कुबेर भगवान की भी पूजा करते हैं। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। वहीं ज्योतिष में मान्यता है कि इस पावन अवसर पर यदि राशि अनुसार खरीदारी करेंगे तो 13 गुना वृद्धि होगी। आइए जानते हैं कौन सी राशि को क्या खरीदना चाहिए…

Diwali 2022 do these upay on Dhanteras there will never be a shortage of  money in life | Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन करें ये उपाय, जीवन में कभी  नहीं होगी धन

मेष राशि
ज्योतिष के अनुसार, धनतेरस पर मेष राशि के लोगों को चांदी के बर्तन खरीदना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा बनी रहेगी। घर में अन्न-धन के भंडार भरे रहेंगे।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए भी चांदी खरीदना उन्नतिदायक होगा। आप चाहें तो लक्ष्मी पूजा के लिए चांदी की मूर्ति खरीद सकते हैं ये आपकी तरक्की में वृद्धि करेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों को धनतेरस पर सोने से निर्मित चीजें खरीदनी चाहिए।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए धनतेरस के दिन चांदी का श्रीयंत्र खरीदना शुभ साबित होगा। इसके बाद इस श्रीयंत्र की इसकी पूजा कर तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने पर मां लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करेंगी।

सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोग धनतेरस पर सोने के गहने, बर्तन, सिक्के खरीद सकते हैं। इसके अलावा कुछ धार्मिक किताबों को भी खरीदकर रोजाना उसका पाठ करें।

धनतेरस 2022 - फैमिली और फ्रेंड्स के लिए सबसे अच्छे कोट्स, मैसेज और विशेस |  Dhanteras 2022 - Family Aur Friends Ke Liye Sabse Acche Quotes, Messages  Aur Wishes

कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातक धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन, श्रीयंत्र या हाथी दांत से बनी वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। ये आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी करेगा।

तुला राशि
धनतेरस पर तुला राशि वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान, किचन से जुड़ी वस्तु या चांदी की वस्तु खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले धनतेरस पर भूमि, भवन खरीदने के अलावा चल-अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर वाहन, पीतल या सोने की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति घर लाना शुभ रहेगा।

Dhanteras 2021: जानें क्यों मनाया जाता है दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार?  पूजा में इन बातों का रखें ध्यान - Republic Bharat

मकर राशि
धनतेरस के दिन मकर राशि वाले जातक इलेक्ट्रॉनिक के सामान या घर के लिए नीले रंग की वस्तु या कपड़े खरीद सकते हैं।

कुंभ राशि
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के लोग चांदी के बर्तन या ऐसा सिक्का लें, जिसपर मां लक्ष्मी और गणेश का चित्र बना हो। इससे कुबरे देव और मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होंगी और धन की वर्षा करेंगी।

मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए होम अप्लायंस, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और पीतल के बर्तन खरीदना लाभकारी रहेगा।

Dhanteras 2021: Do not bring home these 10 things on November 2

धनतेरस पूजा का मंत्र (Dhanteras Puja Mantra)
देवान कृशान सुरसंघनि पीडितांगान, दृष्ट्वा दयालुर मृतं विपरीतु काम
पायोधि मंथन विधौ प्रकटौ भवधो, धन्वन्तरि: स भगवानवतात सदा न
ॐ धन्वन्तरि देवाय नमः ध्यानार्थे अक्षत पुष्पाणि समर्पयामि।

धनतेरस 2022 खरीदारी शुभ मुहूर्त
सुबह- 7:30 से 12:20 के बीच शुभ रहेगा।
दोपहर- 1:30 बजे से 3:00 के मध्य फलदायी होगा।
शाम- 5:30 बजे से 8:50 के बीच का अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट