Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Diwali 2021: राशि अनुसार करें देवी लक्ष्मी की आराधना, पूरी होगी मनोकामना

Diwali 2021: दीपों के पर्व दिपावली को सनातन संस्कृ ति में सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का सबसे प्रमुख दिन अमावास्या का होता है, जब अंधकार को भगाने के लिए दीप प्रज्जवलित किए जाते हैं और धन और सिृद्धि की प्राप्ति के लिए धन की देवी महालक्ष्मी की विध-विधान से पूजा की जाती है। आईए जानते हैं विभिन्न राशियो वाले कैसे से पूजा कर देवीं महालक्ष्मी की कृपा को प्राप्त करें।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को दिपावली की रात्रि में लाल चंदन और केसर के साथ देवी का पूजन करना चाहिए। श्वेतार्क गणपति को चोला चढ़ाकर उनका पंचोपचार पूजन कर उनको अपनी तिजोरी अथवा धन के स्थान पर रखना चाहिए। इससे आकस्मिक धन हानि के योग समाप्त होकर धन की प्राप्ति होती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को दिपावली की रात्रि में गाय के घी का दीपक जलाकर लक्ष्मी पूजन के साथ कमलगट्टे की माला लक्ष्मी जी को समर्पित करना चाहिए। इससे धन लाभ के योग बनने के साथ सुख की प्राप्ति होती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लक्ष्मी पूजन के समय जटायुक्त नारियल देवी महालक्ष्मी को समर्पित करें। इससे समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आर्थिक क्षेत्र में सफलता पाने के लिए दीवाली पूजन में पीले चंदन और केसर का उपयोग करना चाहिए। इसके साथ भगवान श्रीहरी को त्रिकोणाकार पीले रंग का झंडा समर्पित करें। कर्ज से मुक्त के साथ भाग्योदय होता है।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों को दिवाली की रात्रि में मुख्य द्वार पर घी के दीपक जलाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ सिृद्धि प्राप्ति होती है.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को लक्ष्मी पूजन के समय श्री यंत्र का पूजन करने के साथ लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि वालों को लक्ष्मी पूजन में नैवेद्य सामग्री देवी के चरणों में समर्पित कर आराधना करना चाहिए। देवी महालक्ष्मी की कृ पा हमेशा बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को दिवीली की रात्रि में लक्ष्मी पूजन के समय कमल के पुष्प देवी लक्ष्मी को समर्पित करना चाहिए। साथ ही श्री सुक्त का पाठ करने के साथ लक्ष्मी मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे श्रेष्ठ फल की प्राप्ति होगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को दिवाली की रात्रि में लक्ष्मी पूजन के समय पान के पत्ते पर रोली से लक्ष्मी मंत्र लिखकर देवी को समर्पित करना चाहिए। इससे सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है और भय का नाश होता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को दीपावली की रात्रि में पूजन के पश्चात श्री फल को लाल वस्त्र में बांधकर अपनी तिजोरी में रखना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को दीपावली की रात्रि में देवी जागरण कर गणेश जी को सिंदूर अर्पित करना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को देवी लक्ष्मी के मंदिर में सुगंधित धूपबत्ती का दान करना चाहिए. इससे देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट