Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Diwali 2021: दीपावली पर इन स्थानों पर जलाएं दीपक, मिलेगी समृद्धि, मिटेंगे कष्ट

Diwali 2021: दीपावली पर्व पर दीपों से घर-आंगन को रोशन किया जाता है। मान्यता है कि दीपक जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार भगवान श्रीराम दीपावली के दिन 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर देवी सीता के साथ अयोध्या लौटे थे। श्रीराम के आगमन की खुशी में अयोध्यावासियों ने नगर को दीपों से रोशन किया था।

दीपावली पर दीपक को प्रज्वलित करते समय इस मंत्र को बोलना चाहिए।

शुभं करोति कल्याणम् आरोग्यम् धनसंपदा।
शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपकाय नमोऽस्तु ते।।
दीपो ज्योति परं ब्रह्म दीपो ज्योतिर्जनार्दन:।
दीपो हरतु मे पापं संध्यादीप नमोऽस्तु ते।।

शुभ और कल्याण करने वाली, आरोग्य और धन संपदा देने वाली, शत्रु बुद्धि का विनाश करने वाली दीपक की ज्योति को नमस्कार है।

दीपक जलाने का महत्व

दीपावली के अवसर पर धनतेरस से लेकर भाईदूज तक पांच दिनों तक दीप प्रज्जवलित किए जाते हैं। शास्त्रोक्त मान्यता है कि दीप ज्योति से जीवन का अंधकार दूर होता है और सुख-समृद्धि, आरोग्य के साथ जीवन खुशहाल होता है। गाय के घी का दीपक जलाने से आसपास का वातावरण रोगाणु मुक्त होकर शुद्ध होता है।

कैसे जलाएं दीपक

दीपावली पर लक्ष्मीजी की पूजा में घी का दीपक जलाते समय उसे कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। दीपक को अन्न जैसे जौ,चावल या गेहूं की ढेरी बनाकर उसके ऊपर रखना चाहिए। दीप स्वच्छ और अखंडित होना चाहिए। पूजा के समय जलते रहना चाहिए यानी बूझना नहीं चाहिए। दीपावली की पूजा में घी या तेल के दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा के संचार के साथ यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है।

दिवाली की रात इन जगहों पर रखें दीपक

  • कर्ज से मुक्ति और आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए दिवाली की रात को देवालय में गाय के दूध के शुद्ध घी का दीपक जलाएं.
  • दिवाली की रात तुलसी के पास दीपक रखना चाहिए. इससे सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
  • मुख्य द्वार पर रंगोली के बीच में भी दीपक रखना चाहिए. इससे सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है.
  • पीपल के पेड़ के नीचे दीपक रखने से देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
  • मंदिर में दीपक रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.
  • आग्नेय कोण में दीपक रखने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है तथा घर में सुख-समृद्धि का निवास होता है.
  • उत्तर दिशा में दीपक रखने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है.
  • मुख्यद्वार के दोनों तरफ दीपक लगाने से देवी महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.
  • बिल्व पत्र के नीचे दीपक लगाने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है।
ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट